Deolikhabarexpress

देवली में आज विधायक राजेंद्र गुर्जर करेंगे जनसुनवाई, आमजन की समस्याओं व परिवेदनाओं का होगा निस्तारण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली-उनियारा क्षेत्र के विधायक राजेंद्र गुर्जर आज देवली में आयोजित होने वाले एक विशेष कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। भाजपा उपाध्यक्ष आशीष पंचोली द्वारा आधिकारिक सूचना के अनुसार, विधायक नगर पालिका देवली में आयोजित शहरी सेवा शिविर का हिस्सा बनेंगे।उक्त कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका परिसर, देवली में दोपहर ​1:00 बजे से शुरू होगा। इस शिविर के दौरान विधायक गुर्जर द्वारा एक व्यापक जनसुनवाई की जाएगी। इसमें वे क्षेत्र के आम नागरिकों से सीधे मुलाकात करेंगे और उनकी स्थानीय समस्याओं को सुनेंगे। इसके साथ ही, कर्मचारियों और आमजन से जुड़ी ट्रांसफर संबंधी परिवेदनाएं भी विधायक द्वारा मौके पर ही स्वीकार की जाएंगी। क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं, आम नागरिकों और जरूरतमंद लोगों को इस जनसुनवाई शिविर में सादर आमंत्रित किया है, ताकि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुँचकर अपनी समस्याओं का समाधान पा सकें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top