उपखंड कार्यालय में कार्यरत सहायक प्रोग्रामर आशीष शर्मा जिला स्तर पर सम्मानित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। प्रशासनिक कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन और कर्तव्यनिष्ठा के लिए उपखंड कार्यालय के सहायक प्रोग्रामर आशीष शर्मा को जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है। आशीष शर्मा को उनके विभागीय दायित्वों के ईमानदारी से निर्वहन और चुनाव संबंधी कार्यों को सही तरीके से संपादित करने के लिए सम्मान दिया गया। जिला मुख्यालय पर आयोजित समारोह के दौरान जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी, जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा और विधायक राजेंद्र गुर्जर सहित अन्य अतिथियों ने उन्हें प्रशस्ति पत्र और पारितोषिक सौपकर सम्मानित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *