सांपला में अर्जुन सिंह राठौड़ निर्विरोध सरपंच निर्वाचित, गोपाल जी महाराज के मंदिर का भी हो रहा निर्माण।

देवली/सांपला:-(बृजेश भारद्वाज)। अर्जुन सिंह राठौड़ के निर्विरोध सरपंच निर्वाचित होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। उनकी इस उपलब्धि पर परिजनों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर देवली नगर पालिका पार्षद व समाजसेवी के.पी. सिंह नरूका ने जानकारी देते हुए बताया कि अर्जुन सिंह राठौड़ सरपंच पद की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों से भी जुड़े हुए हैं। सांपला में गोपाल जी महाराज के मंदिर का निर्माण कार्य भी करवाया जा रहा है, जो क्षेत्र के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। के.पी. सिंह नरूका ने अर्जुन सिंह राठौड़ को निर्विरोध सरपंच निर्वाचित होने पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की तथा उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में गांव में विकास कार्यों को गति मिलेगी और धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *