उदयपुर में 28 नवंबर को होगा ‘पुनः परिणय परिचय सम्मेलन’, समाज के तलाकशुदा, विधुर और उम्रदराज लोगों के लिए सुनहरा मौका।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। महर्षि गौतम एवं श्री सांदीपनि ऋषि सेवा परिषद्, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज के तलाकशुदा युवक-युवती, विधुर/विधवा एवं उम्रदराज पुरुष-महिलाओं के पुनः परिणय हेतु एक भव्य परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि यह सम्मेलन समाज के ऐसे लोगों को एक मंच प्रदान करने के उद्देश्य से रखा गया है, ताकि वे पुनः परिणय सूत्र में बंध सकें। 
ये ​परिचय सम्मेलन का आयोजन आगामी 28 नवम्बर 2026, शनिवार को सुबह 9 बजे से 
​राजस्थान साहित्य अकादमी, ज्ञान नगर, सेक्टर 4 के हॉल में, उदयपुर (राजस्थान) में होगा। इसमे ​तलाकशुदा युवक-युवती,​विधुर / विधवा,​उम्रदराज पुरुष एवं महिलाएं जो पुनः परिणय के इच्छुक हों 
​भाग ले सकते है। जिसका ​शुल्क: ₹250/- प्रति प्रतिभागी रखा गया है। वहीं शुल्क एसबीआई (SBI) बैंक की फतहपुरा शाखा स्थित ‘महर्षि गौतम चेरिटेबल ट्रस्ट’ के खाते में जमा करवाकर उसकी रसीद व्हाट्सएप पर भेजनी होगी। ​बैंक व शाखा: SBI फतहपुरा शाखा, उदयपुर  ​एकाउंट नंबर: 37218994322  ​आईएफएससी कोड (IFS Code): SBIN0031807 ये खाता महर्षि गौतम चेरिटेबल ट्रस्ट के नाम से है। ​इच्छुक प्रतिभागियों को अपने बायोडाटा की तीन कॉपियाँ मय हार्ड कॉपी बैंक पावती (रसीद) भेजनी होंगी। 
​बायोडाटा में शामिल होने वाली मुख्य बातें: 
​नाम (मय आत्मज या आत्मजा) 
​केटेगरी (तलाक / विधुर / विधवा / उम्रदराज) 
​उम्र (वर्ष व माह सहित) 
​वर्तमान स्टेटस 
​पूरा पता 
​संपर्क सूत्र (मोबाइल नंबर) 
​गोत्र (माता-पिता का) 
​पोस्टल एड्रेस (बायोडाटा भेजने का पता):
श्री सांदीपनि ऋषि सेवा परिषद, महर्षि गौतम भवन, सेक्टर 4, उदयपुर – 313002 
​व्हाट्सएप नंबर (रसीद और बायोडाटा भेजने हेतु):
9462892928 / 9079847041
(व्हाट्सएप पर रसीद प्राप्त होने के बाद आयोजकों द्वारा इसे आपके बायोडाटा पर नत्थी कर दिया जाएगा।) 
​आयोजन समिति एवं संपर्क सूत्र:
​किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों से संपर्क किया जा सकता है: 
​शिवरतन तिवारी (अध्यक्ष, महर्षि गौतम चेरिटेबल ट्रस्ट) – 9414167357 
​रामेश्वर पंचोली (अध्यक्ष, श्री सांदीपनि ऋषि सेवा परिषद) – 9414035832 
​डा. जयराज आचार्य (महासचिव) – 9928083067 
​भंवर लाल पानेरी (सचिव, पुनः परिणय परिचय सम्मेलन) – 9413094836 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *