देवली में मनाई जाएगी ‘धन्वन्तरि जयन्ती’, आरोग्य देव भगवान धन्वन्तरि के पूजन का होगा आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आयुष्मान आरोग्य मन्दिर, राजकीय आयुर्वेद औषधालय, देवली (जिला टोंक) के तत्वावधान में आरोग्य देव भगवान धन्वन्तरि के प्राकट्य दिवस “धन्वन्तरि जयन्ती” के पावन अवसर पर भव्य पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। ​इस शुभ अवसर पर वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. पी.एल. जांगिड़ ने समस्त क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया है। जांगिड़ ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन कल अपरान्ह 12:15 बजे सिटी डिस्पेंसरी, विवेकानन्द कॉलोनी, देवली में किया जाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *