पोल्याडा में मेगा पीटीएम,कृष्ण भोग,भामाशाह सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शनिवार को शहीद सैनिक मोतीलाल मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पोल्याडा में मेगा पीटीएम, कृष्ण भोग , भामाशाह सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि सत्र के अंतिम कार्य दिवस पर मेगा पी टीएम का आयोजन कर अभिभावकों को विद्यार्थियों की प्रगति से अवगत करवाया गया । इस अवसर पर आगामी 31 मई 2026 को सेवानिवृत होने वाले प्रधानाचार्य (यथास्थान )कृष्ण गोपाल वर्मा द्वारा कक्षा 1 से 12 के विद्यार्थियों के लिए कृष्ण भोज का आयोजन किया गया । विद्यालय परिवार द्वारा सेवानिवृत होने वाले कृष्ण गोपाल वर्मा के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया जिसमें कृष्ण गोपाल वर्मा ने छात्र हित में ₹25000 कीमत का इनवर्टर मय बैटरी विद्यालय को भेंट किया । इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं एसएमसी सदस्यों ने भामाशाह प्रधानाचार्य कृष्ण गोपाल वर्मा एवं उनके परिवार का सम्मान किया। समारोह में पूर्व सरपंच बाबूलाल मीणा, एसएमसी अध्यक्ष गुलाब शंकर मीणा, समाजसेवी मनराज गुर्जर ,रामराज जाट ,कृष्ण गोपाल जाट, दुर्गा प्रसाद वर्मा समेत कृष्ण गोपाल वर्मा के परिजन एवं विद्यालय के समस्त शिक्षक गण व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन गिरिराज जोशी ने किया एवं विद्यालय के बालक बालिकाओं ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *