संथली राजमहल के बीच की पुलिया अधूरा निर्माण,बरसात में बन सकता है परेशानी कारण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। विगत कई वर्षों से बरसात में आवागमन को बाधित करने वाली संथली- राजमहल मार्ग के बीच के नाले पर सरकार द्वारा लगभग दो करोड़ की लागत से पुलिया निर्माण करवाया जा रहा है उक्त निर्माणाधीन पुलिया वर्तमान में लगभग तैयार हो चुकी है एक तरफ निजी खातेदारी होने से इस तरफ मिट्टी भराव रुका हुआ है जो बरसात में पूरी तरह कटाव होने मार्ग एक बार फिर मार्ग अवरुद्ध हो सकता है व नवनिर्मित पुलिया को भी नुकसान हो सकता है स्थानीय ग्रामीण परशुराम जाट ने बताया की उक्त पुलिया जिस ओर मिट्टी भराव रुका हुआ है उस तरफ पूरा रास्ता निजी खातेदारी में दर्ज है जिसको लेकर ग्रामीणों ने नयागांव व राजमहल मैं आयोजित ग्राम विकास रथ शिविर में स्थानीय विधायक राजेंद्र गुर्जर व उपखण्ड अधिकारी एंव संबंधित विभाग के सम्मुख समस्या को रखते हुए इसका समय रहते विभाग द्वारा नियमानुसार अधिग्रहण करवाकर पुलिया निर्माण पूर्ण करवाने की बात को पुरजोर तरीके से रखी इस दौरान ज्ञापन आसपास के गाँवो ग्रामीण शामिल रहें इस पर विभाग ने जल्द कार्यवाही कर पुलिया को पूर्ण करवाने का भरोसा दिलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *