|

स्काउट गाइड सीख रहे खोज के चिह्न और प्राथमिक सहायता।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ देवली के तत्वावधान में चांदली माताजी परिसर में चल रहे द्वितीय, तृतीय सोपान एवं राज्य पुरस्कार तैयारी शिविर में स्काउट गाइड विभिन्न कौशलों मैं दक्ष हो रहे हैं। स्थानीय संघ के सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत ने बताया कि पाठ्यक्रमानुसार स्काउट गाइड को विभिन्न समूहों में बांटकर उन्हें अनुमान लगाना, प्राथमिक सहायता, खोज के चिह्न, दिशाज्ञान एवं कंपास,ध्वज शिष्टाचार आदि विभिन्न कौशलों की प्रायोगिक व सैद्धांतिक जानकारी दी जा रही है।

सह सचिव अनिल गौतम ने बताया कि इससे पूर्व दलों को बीपी सिक्स, नियम, प्रतिज्ञा,विभिन्न गांठें,सैल्यूट ,आदर्श वाक्य जैसी बेसिक गतिविधियों की जानकारी दी गई। पांच दिवसीय स्काउट गाइड कैंप में देवली ब्लॉक के विभिन्न सरकारी विद्यालयों व कॉलेज के स्काउट गाइड व रोवर रेंजर भाग ले रहे है। प्रभारी प्रशिक्षित स्काउटर गजानंद वर्मा, स्काउटर बद्रीलाल कहार ,मुकेश प्रजापत , खेमराज मीणा,दुर्गालाल गुर्जर , परमेश्वर जांगिड़, हनुमान माली ,रुपशंकर महावर ,गाइडर झीलमवती, लाड बाई शर्मा,रेखा वर्मा ,सरोज नागर द्वारा विभिन्न कौशलों का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *