“गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में 100 प्रतिशत कार्य करने पर बीएलओ का किया सम्मान”।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली में आज गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 100 प्रतिशत कार्य करने पर ग्राम पंचायत चांदली क्षेत्र के अधीन आने वाले भाग संख्या 69, 74 और 75 के बीएलओ एवं कार्य में सहायक के रूप में लगे कार्मिको एवं सुपरवाईजर का स्वागत अभिनन्दन किया।

जानकारी देते हुए प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश माहेश्वरी ने बताया की भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देश के तहत गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में शत प्रतिशत कार्य करने पर शंकर लाल सोनी (सुपरवाईजर) धनराज पाराशर, रमेश चंद मीणा, महावीर प्रसाद प्रजापति (बीएलओ) एवं सहायक के रूप में सुरेन्द्र कुमार बैरवा, शाहरुख खान, दिनेश बालावत, महावीर धाकड़, महावीर वर्मा, आशुतोष मीणा, गजेन्द्र सिंह मीणा, धीरज वैष्णव सभी का माला और साफा पहनाकर विद्यालय प्रबंधन समिति एवं विद्यालय परिवार की और अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर रामकिशन मीणा (प्रधानाचार्य यथास्थान) रामस्वरूप डागर (एसएमसी अध्यक्ष) एवं समस्त विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *