देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मॉडल विद्यालय देवली में फिल्म निर्माता अनीश अर्जुन देव ने विद्यालय का भ्रमण किया ।अनीश अर्जुन देव ने मॉडल विद्यालय देवली में अनवरत पिछले कई वर्षों से विद्यालय की गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।
प्रधानाचार्य नरेश कुमार मीणा ने बताया कि मॉडल विद्यालय देवली में विकास कार्य हेतु आज श्री देव ने विद्यालय का परिवार सहित भ्रमण किया । ज्ञातव्य है कि श्री देव ने जैकी श्रॉफ अभिनीत भूत अंकल , भूत एंड फ्रेंड्स इत्यादि फिल्म के निर्माता रहे हैं। विद्यालय भ्रमण के साथ ही विद्यालय परिवार के द्वारा श्री देव का अभिनंदन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के साथ संप्रेषण व भावी जीवन की गतिविधियों पर प्रकाश डाला। साथ ही विद्यालय विकास में सहयोग करने का आश्वासन भी दिया जिस विद्यालय परिवार में खुशी का लहर दौड़ गई । इस दौरान विद्यालय का स्टाफ भी मौजूद रहा।




