|

दो बूंद जिंदगी की ,बच्चों ने उत्साह पूर्वक गटकी दवाई।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन सेवा समिति देवली के सौजन्य से उप राष्ट्रीय पल्स पोलियों दिवस अभियान के तहत ब्लाक स्तर पर शून्य से पांच साल तक के बच्चों को बुथो पर टाफिया वितरण किया गया है। यह अभियान 23 नवम्बर से 25 नवम्बर तक चलेगा इसमें 23 नवम्बर को बुध पर पोलियो की दवा पिलाई गई एंव 24 व 25 नवम्बर को घर घर दवा पिलाई जाएगी।

उसी लक्ष्य को ध्यान मे रखते हुए बच्चों को उत्साहित व मोटिवेट हेतु 21 बुथो पर पर जैसे राजकीय चिकित्सालय देवली, प्राइमरी स्कूलों,कन्या स्कूलों,गुरूद्वारा बूथ, तैलीय धर्म शाला,प्रतापनगर बूथ, रामदेव मन्दिर सहित 21 बुथो पर पल्स पोलियों के दौरान टाफिया वितरण किया गया है। इस दौरान समिति के अध्यक्ष नवल किशोर मंगल, घीसा लाल टैलर,कन्हैयालाल लुनिवाल, अशोक कुमार विजय, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, सत्यनारायण गोयल, श्याम लाल पारीक,नवल जांगिड़,नाथूलाल वैष्णव,महेश दाधिच, महेन्द्र कुमार जोशी, भवरलाल नायक, प्रहलाद शर्मा , राजैन्द्र कुमार सावर वाले ने सेवाएं प्रदान दी है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *