हर घर तिरंगा कार्यक्रम अन्तर्गत विधालय के छात्र छात्राओं को तिरंगा वितरित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में आज हर घर तिरंगा कार्यक्रम अन्तर्गत विधालय के छात्र छात्राओं को तिरंगा वितरित किया गया।इस अवसर पर प्रधानाचार्य रविशंकर मीणा ने सभी छात्रों को अपने घर पर तिरंगा फहराने का आव्हान किया । और अपने परिजनों को स्वतंत्रता दिवस पर विधालय में लाने का आग्रह भी किया कार्यक्रम अन्तर्गत कल 13अगस्त को विधालय के छात्र छात्राओं द्वारा गांव में तिरंगा रेली निकाली जाएगी जिसमें सभी छात्र-छात्रा एवं स्टाफ उपस्थित रहेंगे इस अवसर पर शाला विकास समिति सदस्यों को भी तिरंगा वितरित किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *