देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली थाना पुलिस ने कार्यवाही करते हुए अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के दौरान 1 साल से फरार वांछित स्थायी गिरफ्तारी वारन्टी को गिरफ्तार किया है। राजेश कुमार मीणा पुलिस अधीक्षक टोंक के निर्देशानुसार व मोटाराम बेनीवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मालपुरा, हेमराज पुलिस उप अधीक्षक देवली के निर्देशन में दौलत राम गुर्जर पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी थाना देवली के नेतृत्व में वांछित अपराधियों (ईनामी / टॉप-10/ प्रकरणों में वांछित) की गिरफ्तारी हेतु दिनांक 19.11.2025 से 30.11.2025 तक चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत वांछित अपराधियों की धरपकड हेतु विशेष टीम का गठन किया गया।

गठीत टीम द्वारा की गई कार्यवाहीः- वर्ष 2024 से फरार चल रहे स्थायी गिरफ्तारी वारंटी अभियुक्त लक्ष्मण पुत्र सूरजमल जाति धाकड उम्र 45 साल निवासी दौलता मोड थाना देवली जिला टोंक राज. की गिरफ्तारी हेतु गठित टीम द्वारा तकनीकी संसाधनों की सहायता से कस्बा देवली, दौलता मोड एवं इलाका थाना में अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी गईं। अभियुक्त शातिर प्रवृति का होने से काफी समय से मशकन से फरार था। जिससे गठित टीम द्वारा भरसक प्रयास के उपरांत भी पुलिस गिरफ्त से दूर था। सोमवार को मुखबीर खास की सूचना व तकनीकी संसाधानों की सहायता से उक्त स्थायी गिरफ्तारी वारंटी अभियुक्त को न्यायालय द्वारा जारी स्थायी गिरफ्तारी वांरट में गिरफ्तार किया गया।

गठित टीमः-
1- सीताराम गुर्जर सउनि थाना देवली
2- दिनेश कुमार कानि 78 थाना देवली
3- सीताराम कानि 788 थाना नासिरदा


