वीर बाल दिवस: साहस, बलिदान और प्रेरणा का स्मरण:-शिवजी लाल चौधरी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। कर्मस्थली शिव शिक्षा समिति, सरोली में आज वीर बाल दिवस श्रद्धा और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वीर साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह जी एवं बाबा फतेह सिंह जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उनकी अमर शहादत को नमन किया गया। इस अवसर पर वीर बाल दिवस कार्यक्रम जिला संयोजक डॉ शिवजीलाल चौधरी ने कहा कि वीर बाल दिवस साहस, बलिदान और प्रेरणा का स्मरण करवाने का दिवस है।

कार्यक्रम में मातृभूमि और धर्म की रक्षा हेतु बलिदान हुए वीर बालकों के जीवन परिचय को संक्षिप्त व प्रेरक रूप में बच्चों के समक्ष प्रस्तुत किया गया। साथ ही सुंदर एवं क्रमबद्ध जीवन प्रसंग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें साहिबजादों के त्याग, साहस और अटूट संकल्प को बच्चों ने उत्साहपूर्वक देखा और समझा। इस गरिमामय अवसर पर प्रबंध निदेशक पवन माहेश्वरी, प्रधानाचार्य घासीलाल बलाई, प्रधानाध्यापक भंवर गुर्जर, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ. शंकुतला जैन, बीएड प्राचार्य डॉ. गोविन्द नारायण शर्मा सहित ऋषिपाल गुर्जर, शंकर चौधरी, विजयसिंह मीणा, नोरत , विकास , जोरावरसिंह , रमेश शेरवाल, राजेंद्र शर्मा, विकास काबरा, नरसी चौधरी एवं समस्त स्टाफ साथी उपस्थित रहे।कार्यक्रम ने बच्चों के मन में देशभक्ति, साहस और नैतिक मूल्यों की भावना को प्रबल किया। वीर बालकों की शहादत हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *