इंतजार की घड़ियां खत्म,श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज लहरा गया।

* समूचे भारतवर्ष में जश्न का माहौल…..

* आतिशबाजी कर बांटी मिठाईयां,एक दूसरे को गले लगाकर दी बधाई…..

* 7000 मेहमान बने इस ऐतिहासिक पल के गवाह…..

 

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज) 500 वर्षों का इंतजार खत्म हुआ। अयोध्या में बने भव्य श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर भगवा लहरा गया। पीएम मोदी ने शुभ मुहूर्त में 22 फीट लंबे, 11 फीट चौड़े और लगभग 3 किलो वजनी धर्म ध्वज का ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल सहित देशभर से आए करीब 7000 मेहमान इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। ध्वजारोहण से पूर्व पीएम मोदी ने सप्तमंदिर में सप्त ऋषियों के दर्शन और भगवान राम की आरती की। पीएम मोदी ने अपने भाषण में कहा कि अगर भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाना है तो हमें अपने अंदर राम को जगाना होगा। अपने भीतर के राम की प्राण प्रतिष्ठा करनी होगी।

इस संकल्प के लिए आज से बड़ा सुअवसर कोई नहीं हो सकता। इसलिए, हम संकल्प लें कि अपने भीतर राम जगाएंगे। यहाँ देवली शहर में भी भाजपा व बजरंग दल कार्यकर्ताओं के साथ शहरवासियों ने ममता सर्किल पर एक दूसरे का मुंह मीठा करवाकर आतिशबाजी की व खुशियां मनाई। जिसमे विहिप के जसवंत सिंह विहिप के सत्यनारायण साहू उमा शंकर खूंटेटा बजरंग दल से तेजेंद्र पारीक गोविंद बारेठ दीपक मेघवंशी कपिल जांगिड़ पुलकित गोयल शिवा सिंह राठौड़ कमलजीत सिंह जितेंद्र मेहता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *