परीक्षा एवं शैक्षिक संबलन में देवली ब्लाक के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा टोंक राजेश कुमार शर्मा एवं अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी कृष्ण गोपाल शर्मा ने महात्मा गांधी राजकीय विधालय -देवली गांव,रा उ मा वि -राजमहल व रा.बा.उ मा वि -राजमहल विद्यालयों का निरीक्षण कर जिला समान परीक्षा की व्यवस्था को देखा

और शिक्षा संबलन के अन्तर्गत महात्मा गांधी राजकीय विधालय देवली गांव व रा बा उ मा वि -राजमहल में छात्र छात्राओं की शैक्षिक गुणवत्ता, मिड डे मील , वर्क बुक संधारण, गृह कार्य , नर्सरी कक्षाओं का निरीक्षण कर विद्यालय की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। उपस्थित प्रधानाचार्य एवं स्टाफ सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं संबलन प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *