|

भगवान श्री पार्श्वनाथ का जन्म जयंती समारोह बड़े ही भक्तिभाव से मनाया जाएगा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आगामी 15 दिसम्बर 2025 सोमवार को श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मन्दिर पटेल नगर में जैन धर्म के 23 वें तीर्थंकर 1008 भगवान श्री पार्श्वनाथ का जन्म जयंती समारोह बड़े ही भक्तिभाव से नाचते-गाते मनाया जाएगा ।

समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि इस दिन सभी धर्मानुरागी बंधु प्रातः काल तैयार होकर श्री जी की प्रतिमा के अभिषेक व शांति धारा कर नित्य पूजा-पाठ से निर्वत होकर दोपहर 12:30 बजे प्रतिष्ठाचार्य श्री जम्बू कुमार जी के सानिध्य में बड़े ही भक्ति भावपूर्ण झूमते गाते साज बाज से भगवान की प्रतिमा के सम्मुख पारसनाथ भगवान का मंडल विधान करेंगे तथा शाम को भोजन प्रसादी ग्रहण कर संगीतमय आरती का आनंद लेंगे । इससे पूर्व 14 तारीख को समाज की महिलाओं द्वारा विनतिया गाने का प्रोग्राम होगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *