खुशियों से सराबोर भावपूर्ण होली मिलन कार्यक्रम आयोजित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज सखी-सहेली ग्रुप देवली द्वारा भांड बस्ती में रंगों और खुशियों से सराबोर एक भावपूर्ण होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि भांड बस्ती में चल रहे संस्कार केंद्र में पहुंचकर सभी बहनों ने नन्हें-मुन्ने बच्चों को स्नेहपूर्वक रंग-गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। अध्यक्ष नीतू मंगल ने बच्चों को सरल और प्रेरणादायक शब्दों में बताया गया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि बुराई पर अच्छाई की विजय, सत्य, विश्वास और प्रेम का प्रतीक है। उन्हें समझाया गया कि जैसे हर अंधकार के बाद उजाला आता है, वैसे ही जीवन में सदैव सत्य और अच्छाई की जीत होती है। इस अवसर पर बच्चों को नाश्ता करवाया गया तथा रंग और पिचकारियाँ वितरित की गईं। बच्चों के चेहरे पर खिली मासूम मुस्कान और उत्साह देखकर वातावरण सचमुच आनंदमय हो उठा। उनके अभिभावकों को भी रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएँ दी गईं जिससे पूरा परिवेश प्रेम,अपनत्व और भाईचारे के रंगों से रंग गया।


इंद्रा सोनी ने बताया हमारे सखी-सहेली ग्रुप का मूल उद्देश्य केवल त्योहार मनाना नहीं, बल्कि बच्चों के चेहरों पर सच्ची खुशी लाना है उनमें अच्छे संस्कारों का संचार करना तथा समाज में सामाजिक समरसता और भाईचारे की भावना को सशक्त बनाना है। ऐसे सेवा एवं संस्कारपूर्ण आयोजनों के माध्यम से हम दिलों को जोड़ने और सकारात्मकता फैलाने का सतत प्रयास करते हैं। आज के इस सुंदर कार्यक्रम में वंदना तोषनीवाल, माया अजमेरा,वर्षा मालू ,सुशीला टांक, नीलम मनचंदा, बबीता गोयल, इंदिरा सोनी एवं शारदा बलसोरा की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही भांड बस्ती में संचालित संस्कार केंद्र से राधेश्याम शर्मा, गोविंद नुवाल, दिनेश जैन, कन्हैयालाल पीला एवं पी.एल.जांगिड़ भी उपस्थित रहे जिन्होंने सखी सहेली के कार्यों की भरपूर सराहना की रंगों के इस पावन अवसर पर यह सेवा, संस्कार और स्नेह का जो संगम था।

 

 

इसी प्रकार सोमवार को जन सेवा समिति द्वारा पेंशनर्स भवन देवली में फागोत्सव मनाया गया।समिति के अध्यक्ष नवल किशोर मंगल ने जानकारी देते हुए बताया की इस अवसर पर सभी वरिष्ठ जनों ने बहुत ही प्रेम व सौहार्द पूर्ण तरीके से गुलाब की पंखुड़ियों व फूलों से निर्मित बिना केमिकल की गुलाल से होली खेली गई। कार्यक्रम समाप्ति पर सभी सदस्यों व पधारे हुए अन्य गणमान्य व्यक्तियों के लिए अल्पाहार का कार्यक्रम भी रखा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *