भाजयुमो अध्यक्ष मनोज शर्मा ने भाजयुमो के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष से की मुलाक़ात।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को देर शाम भाजयुमो अध्यक्ष मनोज शर्मा ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष शंकर गोरा से जयपुर स्थित आवास पर साफ़ा,दुपट्टा पहनाकर हनुमान जी का गदा भेंट कर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान पूर्व प्रदेश महामंत्री जेपी यादव और शंकर गोरा के साथ जिले और प्रदेश में युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। जल्द ही नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष का शपथ ग्रहण कार्यक्रम और प्रदेश के सभी जिलों में युवाओं से संवाद का कार्यक्रम करने पर योजना बनायी गई।



