Deolikhabarexpress

खड़ी कार में आग लगाने का प्रयास,समय रहते पता चलने से बड़ी दुर्घटना टली।

* छिछोरे तत्वों पर शक…..

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में सोमवार तड़के राजकीय उपजिला चिकित्सालय के ऑर्थोपेडिक्स डॉ. गोपाल मीणा की कार में आग लगने की घटना सामने आई है। डॉ. मीणा ने बताया कि उनकी नेक्सॉन कार कुचलवाड़ा रोड स्थित चामुंडा टेंट हाउस के पास उनके घर के बाहर खड़ी थी। इस दौरान सोमवार सुबह करीब 4:30 बजे जब न्यूज़ पेपर देने वाला हॉकर वहाँ आया, तो उसे कार में आग लगी हुई दिखाई दी। हॉकर ने तत्काल डॉक्टर को आवाज लगाकर सूचना दी।

डॉ. गोपाल मीणा ने अपने परिजनों के साथ मिलकर पानी डालकर आग पर काबू पाया। यह आग कार के नीचे लगी हुई थी।उन्होंने बताया कि घटनास्थल के पास किसी तरह का कोई कचरा जला हुआ नहीं था, जिससे यह जाहिर हो कि यह आग, कचरा जलाने से लगी हो। उन्होंने शंका व्यक्त की है कि किसी बदमाश ने कार को जलाने की कोशिश की है। डॉ. मीणा ने यह भी बताया कि इसी कॉलोनी में इसी तरह एक अन्य अल्टो कार को भी आग लगाई गई है। वाहन मालिक डॉ. गोपाल मीणा ने तुरंत हनुमान नगर थाना पुलिस को घटना की मौखिक सूचना दी वही लिखित रिपोर्ट देने थाने पहुँचे। पुलिस उक्त स्थान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालेगी ताकि भविष्य में ऐसी हरकतों को रोका जा सके।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top