“भारतीय स्टेट बैंक की विशेष प्रिलिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन”

देवली:-(बृजेश भारद्वाज। तालुका विधिक सेवा समिति देवली द्वारा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण टोंक के निर्देशानुसार न्यायालय सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट, द्वारा देवली में स्थित भारतीय स्टेट बैंक के ऋण खातों में वसूली हेतु विशेष प्रिलिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन किया गया।

विशेष प्रिलिटिगेशन लोक अदालत की अध्यक्षता अभिलाषा जेफ सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं सदस्यता ललित चौहान प्रोबोनो अधिवक्ता द्वारा की गई। लोक अदालत में प्रार्थी बैंक संस्थान एवं अप्रार्थी के मध्य कुल 03 प्रकरणों में 5,61,000 रूपये का राजीनामा किया जाकर निस्तारण किया गया। लोक अदालत के दौरान श्री बृजेन्द्र वर्मा प्रबन्धक शाखा पटेल नगर देवली सहित पक्षकारान उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *