देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पिछले कई दिनों से पंच कल्याण महोत्सव को लेकर दिए गए शहर के अटल उद्यान को लेकर पर्यावरण प्रेमियों का विरोध सामने आ रहा था। जिसको लेकर नगर पालिका में आपातकालीन बैठक भी आयोजित हुई मगर ज्यादातर पार्षदों के द्वारा पंच कल्याण अटल उद्यान में ही करवाने की सहमति बनी।
किंतु रविवार को जब महाराज श्री को उक्त विवाद की विस्तृत जानकारी मिली तो उन्होंने इस विषय पर मुखर होकर जैन समाज के सामने अपने विचार प्रकट किए और कहा कि जैन समाज शांतिप्रिय समाज है ओर हमारी वजह से किसी को भी पीड़ा हो या मन मे गलत भावना प्रकट हो ये जैन धर्म के उसूलों के खिलाफ है हालांकि पालिका ने हमारे समाज को इस महोत्सव के लिए अनुमति दे दी है किंतु सभी समाज बंधुओं से सलाह मशवरा करते हुए हमने ये निर्णय लिया है कि पंच कल्याण अब पूर्व निर्धारित स्थान अटल उद्यान में नही होकर आगामी महोत्सव ज्योति कॉलोनी में सांवरिया सेठ रेजिडेंसी कान्हा गार्डन के पास होगा।
दिनेश जैन सर्राफ ने समाज की ओर से वीडियो बयान जारी करते हुए कहा है कि ये देश बाबा साहब के संविधान से चलता है। जिन लोगों ने पंचकल्याण महोत्सव जैसे बड़े धार्मिक आयोजन का विरोध किया है उनसे अपील है कि वह धर्म की आड़ में नहीं आए व सभी धर्मो का सम्मान करें एवं सहयोग की भावना रखें। क्योंकि यह पंचकल्याण केवल जैन समाज का ही नहीं अपितु सर्व मानव जाति का कल्याण करने वाला महा महोत्सव है। अतः जैन समाज ने पालिका द्वारा स्वीकृति मिलने के पश्चात भी बड़ा दिल रखते हुए अन्य स्थान का चयन किया है। ताकि इस नेक कार्य से किसी के भी ह्रदय को आहत ना पहुंचे।इससे पहले जैन समाज के लोग स्थान चयन हेतु महाराज श्री के सानिध्य में ज्योति कॉलोनी में सांवरिया सेठ रेजिडेंसी कान्हा गार्डन के पास चयनित स्थान पर पहुँचे।
जैन समाज के प्रबुद्ध व्यक्तियों से चर्चा के बाद महाराज श्री की सहमति से उक्त स्थान के चयन पर सहमति बनी उसके बाद मुख्य बाजार स्थित श्री चन्द्रप्रभु मंदिर पहुँचकर पंच कल्याण के लिए नवीन स्थान की पुष्टि की गई। इस दौरान समाज के विनोद जैन,दिनेश जैन(सर्राफ),पंकज जैन(सर्राफ), दिनेश जैन(बाष्टा), पदम जैन(टोरडी), कमल जैन, अनिल जैन,मुकेश जैन सावर वाले,विनय जैन, उत्तम जैन, कैलाश जैन, दीपक सर्राफ,लक्की जैन सर्राफ,राकेश ओसवाल, महावीर जैन व उत्तम जैन(धुंधरी) समेत लोग मौजूद रहे।



