देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राश्मी चितौडगढ मे आयोजित राज्य स्तरीय मैथ्स ओलम्पियाड प्रतियोगिता में क्लस्टर C-1 का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, जहाजपुर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में मॉडल स्कूल जहाजपुर के छात्र विजय प्रताप सिंह एवं हिमांशु आलोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सम्पूर्ण राजस्थान मे तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश मीणा ने बताया कि इससे पूर्व 18 दिसंबर को स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल, जहाजपुर में आयोजित क्लस्टर लेवल C-1 मैथ्स ओलम्पियाड में मॉडल स्कूल जहाजपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया था। मुख्य प्रभारी भागसिंह गुर्जर ,सीनियर प्रभारी कृष्ण बिहारी मीणा, सहायक अनिल मीणा, जूनियर प्रभारी मुकेश कुमार जोशी व दल प्रभारी , सहायक वरूण कुमार जैन , अमृता मीणा दलप्रभारी एव समस्त स्टाफ का सहरानीय योगदान रहा, प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश मीणा ने आगे कहा कि “विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी निरंतर मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं विद्यालय में उपलब्ध सकारात्मक शैक्षणिक वातावरण का प्रतिफल है। इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों की तार्किक क्षमता एवं आत्मविश्वास को सशक्त बनाती हैं।” इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, शिक्षकगण, अभिभावकों और जिले में हर्ष का वातावरण रहा तथा सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


