देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भामाशाह बोरडा गांव निवासी प्रियंका मीणा ने अपने दादाजी हरनाथ मीणा की प्रेरणा से राजकीय सेवा में अपनी नियुक्ति की खुशी में अपने पहले वेतन की राशि के बर्तन खरीद कर मंदिर के बरतन भंडार में भेंट किए। इस अवसर पर मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गिरिराज जोशी, पुजारी रामस्वरूप मीणा, पप्पू लाल मीणा , आदि ने दानदाताओं का माल्यार्पण और भगवान गणेश जी की तस्वीर भेंट कर अभिनंदन किया।




