अंसारी वेलफेयर सोसाइटी ने किया 200 से ज़्यादा प्रतीभाओ का सम्मान।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। कोटा वेलफेयर सोसाइटी की जानिब से प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजिज किया गया एवम् अंसारी दर्पण पुस्तिका 2026 का विमोचन भी किया गया। समाज के सदर इंजी. सिराज अंसारी व अंसारी दर्पण पुस्तिका के चीफ़ एडिटर रिजवानुद्दीन अंसारी द्वारा बताया गया कि इस प्रोग्राम में शिक्षा, चिकित्सा, समाज सेवा, नई नियुक्तिया, खेल एवम् विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य प्रदर्शन करने वाली 200 से ज़्यादा प्रतिभाओं को मोमेंटो, सनद ऐ ऐजाजी सर्टिफिकेट आदि दे कर नवाजा गया।देवली से खुशी अंसारी,12th 97% Doctor इरितिका अंसारी, डॉक्टर आकिब अंसारी, प्रिंसिपल प्रमोशन होने पर खुर्शीद जहां, हारून अंसारी आदि को सम्मानित किया गया है। इस प्रोग्राम में विशिष्ट अतिथियों में एम. इरफ़ान जौनपुरी, डॉक्टर नौरिन सदफ़, डॉक्टर अरशदअंसारी, डॉक्टर अजीजुल्लाह शीरानी, रहे।अध्यक्षता सुजाउद्दीन अंसारी, व चीफ गेस्ट खलीलाबाद से आए सिराज क़ादरी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *