आकोडिया चंदवाड में चारभुजा नाथ एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, बोलियों में उमड़ा उत्साह।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। ग्राम आकोडिया चंदवाड में चारभुजा नाथ एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। त्रिदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान के तहत विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग ले रहे हैं। ​महोत्सव के दौरान आयोजित धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुख्य आचार्य कृष्ण बिहारी गौतम ने कहा कि भगवान के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित हो जाने से मनुष्य के मन के समस्त विकार दूर हो जाते हैं और जीवन में सकारात्मकता का संचार होता है। ​प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत मुख्य व्यवस्थाओं और सेवा कार्यों के लिए बोलियां लगाई गईं, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मुख्य कलश स्थापना की बोली सरपंच हेमराज के नाम 1,50,000 रुपये (एक लाख पचास हजार) पर छूटी।यज्ञ के मुख्य कुंड की बोली अध्यापक राजेश मीणा (पुत्र रामदयाल मीणा) ने 4,00,000 रुपये (चार लाख) की सर्वोच्य राशि के साथ अपने नाम की। ​आयोजन समिति के अनुसार, चारभुजा नाथ एवं शिव परिवार का यह प्रतिष्ठा महोत्सव 20 जून से शुरू होकर 22 जून 2026 तक चलेगा। इन तीन दिनों में कलश यात्रा, मंडप प्रवेश, विभिन्न यज्ञ-अनुष्ठान और महाप्रसादी जैसे विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में हर्ष और भक्ति का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *