वन नेशन – वन इलेक्शन को लेकर हस्ताक्षर अभियान शुरू।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देश में एक समय पर एक साथ चुनाव हो इसके लिए स्टूडेंट फॉर वन नेशन वन इलेक्शन हस्ताक्षर अभियान देवली के राजकीय महाविद्यालय सहित विभिन्न संस्थाओं में जनजागरण अभियान शुरू किया गया। इसके अंतर्गत राजकीय महाविद्यालय ओर विभिन्न संस्थाओं में विद्यार्थियों से संपर्क कर हस्ताक्षर कराए गए ओर विद्यार्थियों से सुझाव लिए गए। कार्यक्रम के जिला संयोजक धारा सिंह फागणा, जिला संयोजक माई भारत विवेक औदिच्य भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि “वन नेशन, वन इलेक्शन देश में स्थिरता, सुशासन और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में एक सशक्त पहल है।
इस जनजागरण अभियान से अधिक से अधिक युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित होगी। यह अभियान लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने, विकास की गति को तेज़ करने और संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी इस ऐतिहासिक पहल को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है। इस अवसर पर विद्यार्थी ने हस्ताक्षर कर अपनी सहमति प्रदान की।
