धूल धूसरित सड़क से पब्लिक का निकलना दुस्वार,रोड का कार्य रुकने से हो रही परेशानी,देखें वीडियो।

* राहत के लिए बन रहा सड़क मार्ग जनता के लिए आहत साबित हो रहा…..

* विधायक गुर्जर के निर्देश भी ठकेदार पर बेअसर…..

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के समीपस्थ पनवाड़ मोड़ से ग्राम पनवाड़ तक बन रही सड़क का निर्माण कार्य कछुए की चाल से हो रहा है वही पिछले तीन माह से तो बिल्कुल ही रुका है। अधूरे पड़े कार्य के कारण राहगीरों का इस मार्ग से निकलना दुस्वार हो गया है। हालात ये है कि घर से आदमी नहा के बनठन के निकलता है मगर उक्त रास्ते में उड़ती धूल की मेहरबानी से भूत के माफिक लगने लगता है। अब इस कार्य मे देरी क्यो की जा रही है ये बताने वाला कोई नही है। रोड़ पर आवाजाही साधनों के चलने से मोटरसाइकल ओर पैदल चलने वाले ओर मॉडर्न स्कूल में जाने वाले विद्यार्थीयो को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

सड़क पर बिछी हुई गिट्टी के कारण कई दुपहिया चालक फिसलकर गिरने से घायल हो चुके है। हालांकि इस समस्या से ग्रामीणों ने विधायक राजेन्द्र गुर्जर को पूर्व में अवगत करवाया था जिस पर खानापूर्ति के लिए नगण्य कार्यवाही भी हुई जो कि नाकाफी थी। अब ये सड़क मार्ग जनता के लिए सरदर्द साबित हो रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *