कावड़ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया,पूर्व पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने फलारी अल्पाहार कराया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मां दुर्गा सेवा समिति एवं विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं सर्व समाज देवली के नेतृत्व में 9 वी विशाल कावड़ यात्रा निकाली गई कावड़ यात्री सवेरे बोयेड़ा गणेश जी पहुंचकर वहां से बनास नदी का जल भरकर देवली पहुंचे। कावड़ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। निवर्तमान पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन के नेतृत्व में ट्रायम कोचिंग क्लास गणेश रोड के सामने कावड़ यात्रा का पुष्प वर्षा की गई वहीं फलारी अल्पाहार कराया गया साथ ही ठंडा पेयजल की सेवा दी गई । उसके बाद कावड़ यात्रा छतरी चौराहा , सदर बाजार, बस स्टैंड एसडीएम निवास के सामने से सीआईएसएफ के मुख्य द्वार से चर्च रोड होती हुई ममता सर्कल से बंगाली कॉलोनी में पहुंचकर शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर जल अभिषेक किया गया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *