देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सुश्री अनुज्ञा गौतम पुत्री रविशंकर गौतम निवासी जनता कॉलोनी देवली ने हाल ही में संपन्न एम डी एस यूनिवर्सिटी अजमेर द्वारा (स्वयं पाठी छात्रा के रूप में अध्ययन कर) एम ए फाइनल अंग्रेजी साहित्य की परीक्षा के घोषित परिणाम में राजस्थान में दूसरा स्थान प्राप्त किया हे। छात्रा के पिता रविशंकर शर्मा वर्तमान में प्राइवेट इंस्टीट्यूट में मेडिकल शिक्षक हे और अनुज्ञा अपने दादा सेवानिवृत प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा के पास ही रहती हे दादा दादी के सानिध्य में ही रहकर ही अध्ययन कर रही हे। इस सफलता को लेकर वार्ड पार्षद लोकेश लक्षकार ,भगवान गुरु कृपा संस्थान के संस्थापक प.मुकेश गौतम,पत्रकार बृजेश भारद्वाज,मोहन गैस के प्रबंधक पंकज शर्मा ने छात्रा के जनता कॉलोनी स्थित निवास पर जाकर माला पहनाकर बधाई दी और मुंह मीठा करवा कर सफलता की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अनुज्ञा के दादा दादी भी मौजूद थे।



