Deolikhabarexpress

नेशनल मिशन ऑन एडीबल ओयल तिलहन योजना का किसानों को दिया प्रशिक्षण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के पनवाड़ ग्राम में कृषि पर्यवेक्षक क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार को ग्राम पंचायत में किसानों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली ने बताया की आज ग्राम पंचायत पनवाड़ में किसानों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें सहायक कृषि अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा के साथ कृषि अधिकारी मनोज कुमार मीणा ने किसानों को जैविक एवं प्राकृतिक खेती के बारे में बताया और सरसों फसल का रकबा बढ़ाने के लिए और सरसों की उन्नत खेती करके उपज बढ़ाने और कीट नासक गतिविधियों के बारे में जोर दिया गया उसके अलावा और भी कृषि से संबंधित तारजाली के लिए सब्सिडी और पाइप सब्सिडी एवं उद्यान विभाग की ओर से फुव्वारा सिस्टम सब्सिडी, फार्म पोंड कृषि यंत्र के लिए भी जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के दौरान लगभग 60 किसानों को कृषि विभाग से जो योजना चल रही है उसके बारे में बताया गया। प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत प्रशासक सत्यनारायण माली, पूर्व सरपंच शिवराज माली, समाज सेवी कार्यकर्ता महावीर प्रसाद माली, शहिद, बालू अजमेरा, ओमप्रकाश अजमेरा, नंदलाल माली प्रभु माली, भारत सिंह, देव माली ओमप्रकाश खाती सहित कई किसान मौजूद रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top