हरियाली अमावस्या पर तहसीलदार के सानिध्य में पीएम श्री दूनी में रोपे 21 पौधे।

{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":["default"],"source_ids":{},"source_ids_track":{},"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"addons":1,"transform":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान में एक वृक्ष माँ के नाम के तहत लगाए पौधे….

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को शहरी शंकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि तहसीलदार अजय पांडे के सानिध्य में विभिन्न विद्यालय संचालकों ने वृक्षारोपण किया। पीएम श्री प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नरुका ने बताया कि मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महा अभियान के तहत तहसीलदार के नेतृत्व में एक वृक्ष मां के नाम के तहत दूनी नगरपालिका क्षेत्र में स्थित सभी शिक्षण संस्थाओं के संस्था प्रधानों ने एक-एक वृक्ष के साथ कुल 21 पौधे लगाकर अभियान को गति प्रदान की। उपप्रधानाचार्य शांति लाल शर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस तैयारी बैठक के पश्चात उपस्थित अतिथियों ने वृक्षारोपण किया जिसमें अधिकतर कचनार, अर्जुन,बोतल ब्रश,गुलमोहर, बादाम के है। इससे पूर्व हर घर तिरंगा महा अभियान के तहत अतिथियों को तिरंगा दुपट्टा पहनाकर एवं तिरंगा झंडा भेंट कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर महात्मा गांधी विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार पारीक,उत्तम विद्या मंदिर के गणपत सिंह चौहान, कंजर बस्ती के शिवपाल गुर्जर,देवपुरा के शिवकरण बैरवा,दुर्गापुरा के आशा मीणा, नगरपालिका के भंवर लाल माली,सरस्वती विद्यालय के बुद्धि प्रकाश पारीक,स्थानीय विद्यालय से सीमा शेर,गिरधारी लाल शर्मा, महावीर प्रसाद बडगुर्जर,हेमराज चौधरी व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *