देवली में कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन 18 जनवरी को।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। कर्तव्य बोध पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत राजस्थान शिक्षक संघ, राष्ट्रीय, उपशाखा, देवली द्वारा दिनांक 18 जनवरी को दोपहर 11.00 बजे से 1.00बजे तक कर्तव्य बोध दिवस अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन देवली में आयोजित किया जाएगा। उपशाखा मंत्री अनिल गौतम ने बताया कि राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा एवं प्रदेश महामंत्री महेंद्र कुमार लखारा के निर्देशानुसार प्रदेशभर में संचालित कर्तव्य बोध पखवाड़ा के अंतर्गत टोंक जिले की देवली उपशाखा में दिनांक 18 जनवरी 2026 को कर्तव्य बोध दिवस का आयोजन किया जाएगा।

यह आयोजन टोंक जिले के प्रवासी कार्यकर्ता एवं अजमेर संभाग उपाध्यक्ष दिनेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न होगा। जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र कुर्मी एवं जिला मंत्री भंवरलाल वैष्णव के निर्देशन में कार्यक्रम प्रदेश स्तर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया जाएगा। उपशाखा कार्यकारी अध्यक्ष नवीन गौतम ने बताया कि कर्तव्य बोध पखवाड़ा स्वामी विवेकानंद जयंती 12 जनवरी से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती 23 जनवरी तक आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य शिक्षक समाज में स्वदेशी भाव, राष्ट्रबोध, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं शिक्षक धर्म के प्रति चेतना जागृत करना है। कर्तव्य बोध दिवस केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि शिक्षक समाज को राष्ट्रहित में अपने दायित्वों के प्रति सजग करने का सशक्त अभियान है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता लक्ष्मी कांत पारीक (खंड संघ चालक,देवली)तथा पर्यवेक्षक संगीता सिंह जिला महिला संगठन मंत्री रहेंगी।सभी शिक्षक बंधुओं/बहिनों से निवेदन हैं कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर आयोजन को सफल बनाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *