उत्कृष्ठ कार्य के लिए रोडवेज बुकिंग प्रभारी राकेश शर्मा हुए सम्मानित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। यहाँ स्थानीय रोडवेज बुकिंग प्रभारी राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम बून्दी आगार राकेश शर्मा को उपखण्ड प्रशासन देवली की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रशस्ति-पत्र देकर उनके द्वारा विभागीय कार्यों के क्षेत्र में अर्जित विशेष उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल व पुलिस उपाधीक्षक हेमराज द्वारा राकेश शर्मा को प्रसस्थि पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। वहीं जनसेवा समिति देवली के अध्यक्ष व शहर के प्रमुख भामाशाह नवल किशोर मंगल सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने शर्मा का माल्यार्पण कर शुभकामनाएं प्रदान की है। गौरतलब है कि राकेश शर्मा देवली शहर निवासी राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त भगवान गुरु कृपा संस्थान के संस्थापक आध्यात्मिक पंडित मुकेश के बड़े भ्राता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *