गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड मुख्यालय सहित शहरभर व ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह शहर के अटल उद्यान में आयोजित हुआ, जहाँ मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी रूबी अंसार ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान सामूहिक राष्ट्रगान की गूँज के बीच विद्यार्थियों ने आकर्षक मार्च पास्ट, शारीरिक व्यायाम और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 69 व्यक्तियों और संस्थाओं के लोगों को सम्मानित किया गया। यहां देवली डीएसपी हेमराज मीणा, पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन, उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल, अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा, तहसीलदार मेघा गुप्ता और पुलिस उपाधीक्षक हेमराज व थाना प्रभारी दौलतराम गुर्जर ने पारितोषिक सौपे। स्थानीय नगर कांग्रेस कमिटी कार्यालय पेट्रोल पंप चौराहे पर ब्लाक और नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा 77वां गणतंत्र दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। मुख्य अतिथि नगर कांग्रेस कमेटी सौरभ जिंदल, ब्लाक अध्यक्ष महादेव मीणा द्वारा राष्ट्र ध्वज फहराया गया।इस अवसर पर वक्ताओं ने शहीदों को याद किया, तथा संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों ओर कर्तव्यों पर प्रकाश डाला यहाँ सत्य नारायण सरसडी, सत्य नारायण बूलिया, मुकेश गर्ग, विनोद पुजारी, टीकम चंद सेन, शम्मी रंगरेज, कुन्दन नथैया, पंकज जैन,नीरज शर्मा, रामनिवास मीणा, राहुल बलसोरा, राजीव जैन, अम्बा लाल मौर्य, डा पी सी, तुनगारिया, नन्द किशोर माली, मनजीत सिंह, राजेन्द्र चांवरिया, पंकज नथैया, राजू पाठक, राजू ग्वाला, सम्पत सुवालका, राहुल सुवालका, रोहित चंदेल, विष्णु कुमार, सुरेश सेन, अख्तर उल्ला खान, अब्दुल हमीद, मोनू जैन, अंकुश तिवारी,रियाज़, और जब्बार आदि उपस्थित थे। इधर जन सेवा समिति कार्यालय व बस स्टैंड रोडवेज बुकिंग पर मुख्य अतिथि नवल मंगल व बुकिंग इंचार्च राकेश शर्मा द्वारा तिरंगा पहराया गया। पटेल नगर स्थित देवली, हीरो शोरूम पर पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन व पालिका उपाध्यक्ष सौरभ जिंदल ने ध्वजारोहण किया। हीरो शोरूम के प्रोपराइटर सुनीता अग्रवाल व जनरल मैनेजर दिनेश गोयल ने अतिथियों को शाल ओड़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर शहर के विनोद मंगल, शिवजी राम प्रतिहार, मनजीत सिंह काका,पंडित मुकेश गौतम, विजय नारायण मंगल,यज्ञेश दाधीच सहित हीरो शोरूम के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।

भाजपा शहर मंडल देवली द्वारा भी गणतंत्र दिवस पर कार्यक्रम आयोजित गया। शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर,जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने भारत माता के चित्र के समक्ष पुष्पांजलि की ओर झंडा रोहण किया गया। सभी कार्यकर्ता द्वारा सामूहिक राष्ट्रगान गाया गया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत,मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, पूर्व आईएस शिवजी राम प्रतिहार, नवल चतुर्वेदी, सत्येंद्र व्यास , रमेश चाष्टा ने कार्यकर्ताओं की संबोधित किया। इस अवसर भाजपा के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। उधर गुर्जर मोहल्ला स्थित राजस्थली कॉलेज में निदेशक कुलदीप वैष्णव ने ध्वजारोहण किया। बीसलपुर बांध विस्थापितों द्वारा विगत 31 दिनों से अपनी मांगों को लेकर चल रहे धरने पर धरनार्थियों ने गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर अध्यक्ष सत्यनारायण सरसडी ने ध्वज फहराया व मिठाई बांटी। उन्होंने बताया कि अहिंसावादी तरीके से धरना चल रहा है इस मौके पर कजोड़ जाट (कासीर), हरलाल मीणा, धनराज मीणा (नेगडिया), रायबहादुर सिंह (सरसडी),दुर्गालाल पांचाल (सरसडी), सतीश वर्मा (नापा का खेड़ा), सुनीता मीणा, कुलदीप सिंह, सुरेंद्र बैरवा, मनोज मीणा (कालेड़ा कंवरजी), प्रह्लाद मीणा (दलवासा) के साथ दर्जनों लोग मौजूद थे।

वहीं पनवाड़ मोड़ स्थित मानव धर्म विमंदित संस्थान में 77 वाँ गणतन्त्र दिवस मनाया गया, ध्वजारोहण संस्था निदेशक रणवीर सिंह ने किया। इस मौके पर फ्रास से आये दो विदेशी मेहमान नोफी एवं जोहाना ने सभी को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाऐं प्रेषित करते हुये भारतीय संविधान की सराहना की संविधान अनुरूप भारत में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा रहन सहन की जो गतिविधियां संस्थान द्वारा दी जा रही हैं उसकी भी प्रशंसा एवं बच्चों से वर्तालाप कर उनके शैक्षणिक एवं प्रशिक्षण स्तर के बारे में जानकारी जुटाई।

जोहाना ने बताया कि दिव्यांगता के क्षेत्र में भारत देश में जो विशेष शिक्षण पद्धति है वह कही नही है। उसकी सरहना करते हुये बताया कि विद्यालय के सभी कार्मिक कार्य पद्धति दिव्यांग छात्रों के साथ पूर्ण आत्मियता के साथ की जा रही है। सोफी ने बताया की संस्था के मानसिक विमंदित गृह में जो सुविधाएँ दिव्यांग छात्रों को दी जा रही है ऐसी स्वच्छ एवं उच्चस्तरिय सुविधाएँ दिव्यांग छात्रों के लिए कही नहीं देखी गई। और उन्होने इसे एक सराहनीय कदम बताया। संस्था निदेशक श्री रणवीर सिंह चौहान के द्वारा जो सुविधाऐं विद्यालय में व मानसिक विमंदित गृह में दी जा रही हैं उनकी प्रशंसा करते हुये निदेशक को धन्यवाद दिया। कॉर्स कॉर्डिनेटर अंशु शर्मा ने दिव्यांग बच्चों के प्रशिक्षण केन्द्र का अवलोकन करवाया। इसी के साथ प्राचार्य महेश कुमार शर्मा ने विद्यालय की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। इस दौरान संस्था के कार्यालय अधीक्षक गजेन्द्र सिंह मीणा, लेखाकार सत्यनारायण सेन, छात्रावास अधीक्षक आशा शर्मा, विशेष शिक्षक बिरधी चन्द प्रजापत, मनोज गुर्जर, धर्मराज धाकड, परमेश्वर कुमार (महाविद्यालय प्राचार्य) मुकेश कुमार माली, गौरव पाराशर, हर्षिता गौतम, मनिषा, कोर्स कोर्डिनेटर जगत बहादुर यादव, संजय कुमार यादव, अशोक कुमार वर्मा, व्याख्याता बीना मीणा त्रिलोक बंशीवाल, कृष्ण गोपाल सैनी उपस्थित रहे।

देवली के गौरव पथ स्थित ब्राइट अकैडमी सेकेंडरी स्कूल के छात्र शिवम पुत्र बृजेश शर्मा को राष्ट्रीय स्तर पर गन शूटिंग प्रतियोगिता में भाग लेने पर उपखंड अधिकारी जहाजपुर की ओर से सम्मानित किया। यह जानकारी प्रिंसिपल कमल सेन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *