देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। प्रजापति समाज द्वारा निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन आज चांदली माता जी के यहां सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के अध्यक्ष रामकरण प्रजापति ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर रहे वही विशिष्ट अतिथि बी बी सी भीलवाड़ा डायरेक्टर राधेश्याम प्रजापति,सरपंच रूपनारायण प्रजापति मेहंदवास, टोंक जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष घासी लाल प्रजापत,बेरी पूर्व सरपंच उदयलाल प्रजापति, चांदली माता समिति अध्यक्ष रूप लाल गुर्जर, आदि रहे। समाज के प्रवक्ता द्वारका प्रसाद प्रजापति ने बताया कि प्रातः वर वधु समारोह स्थल पर पहुंचने के बाद मुख्य कलश , प्रधान कुंड ,रथ,घोड़ी ,मुख्य ध्वज की बोलिया लगाई गई जिसमें प्रधान कुंड की बोली हेमराज प्रजापति गुराई ने एक लाख इकावन हजार रही वहीं मुख्य कलश बोली रामस्वरूप प्रजापति के इक्कीस हजार रही रथ की बोली दुर्गा लाल महावीर प्रजापति के रही इकतीस हजार रही। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई जिसमें घोड़े बाजे ढोल के साथ वर वधु की शोभायात्रा निकाली गई
उसके बाद दोपहर को पाणिग्रहण संस्कार आयोजित किया गया। राम प्रसाद प्रजापति ने बताया कि मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र गुर्जर के सामने अपनी विभिन्न मांगे रखी जिसको लेकर विधायक महोदय ने समाधान का आवश्वासन दिया और चांदली माता जी के सामुदायिक भवन हेतु दस लाख रुपये की घोषणा की इस पर समाज के सभी प्रबुद्ध जनों ने विधायक का आभार व्यक्त किया। राजेंद्र प्रजापत ने बताया कि वर वधु के पाणिग्रहण संस्कार के बाद आशीर्वाद समारोह रखा ओर समाज के लोगों ने नव दम्पतियों को विवाह बंधन में बंधने की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

