Deolikhabarexpress

विधायक निधि से सतवाड़ा ग्राम में बनेगा सामुदायिक भवन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर ने जनहित में सराहनीय कदम उठाते हुए राजमहल क्षेत्र के सतवाड़ा ग्राम में सामुदायिक भवन के निर्माण हेतु पंद्रह लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की है। इस सामुदायिक भवन के बनने से ग्रामीणों व प्रसिद्ध बालाजी मंदिर आने वाले यात्रियों को सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के लिए एक व्यवस्थित स्थान मिल सकेगा। ग्राम के निवासियों ने विधायक द्वारा सामुदायिक भवन घोषणा पर खुशी प्रकट करते हुए विधायक राजेंद्र गुर्जर का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर ग्रामीण जगदीश केवट,रामरतन जाट,बजरंग जांगिड़, बद्रीलाल जाट एडवोकेट महावीर जाट, ओमप्रकाश शर्मा,महावीर बैरवा, कुलदीप चौधरी इत्यादि ग्रामीण मौजूद रहें।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top