Deolikhabarexpress

दूनी में श्याम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू, बैंड-बाजों के साथ निकली विशाल कलश यात्रा।

* 7 फरवरी को होगी विधिवत पूजा-अर्चना…

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। दूनी में श्री श्याम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव मंगलवार से शुरू हो गया। पांच दिवसीय इस आयोजन के पहले दिन दूणजा माता मंदिर परिसर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। बैंड-बाजों की मधुर धुनें और भक्ति भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा दूणजा माता मंदिर परिसर से रवाना होकर मुख्य बाजार से होते हुए आवां रोड स्थित नवनिर्मित बाबा श्याम मंदिर परिसर पहुंची। बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर यात्रा में भाग लिया। बैंड-बाजों की मधुर धुनें और भक्ति भजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं द्वारा सिर पर कलश धारण कर अनुशासित ढंग से चल रही यह यात्रा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान ‘हारे का सहारा बाबा श्याम’ सहित अन्य धार्मिक जयघोषों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। श्री श्याम परिवार द्वारा भामाशाहों के सहयोग से दूनी नगरपालिका मुख्यालय पर आवां रोड पर खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कराया गया है।

इस मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 3 से 7 फरवरी तक आयोजित किया जा रहा है। आचार्य ब्रज मोहन शर्मा के सानिध्य में कलश यात्रा निकाली गई। महोत्सव के तहत 3 से 6 फरवरी तक नानी बाई का मायरा होगा 7 फरवरी को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और अखंड ज्योत की स्थापना की जाएगी। इस अवसर पर भजन संध्या भी आयोजित होगी, जिसमें भजन पंडित अनिरुद्ध खंडेलवाल, गौतम शर्मा, राजूलाल खंडेलवाल (निवाई), अमित नामा (जयपुर), अक्षिता राजपूत (उज्जैन) सहित कई कलाकार खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे। खाटू श्याम से दर्शन कराकर लाई गई बाबा श्याम की नई मूर्ति और अखंड ज्योत रविवार को दूनी पहुंची थी। यह मूर्ति कस्बे के नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर में प्रतिष्ठित की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top