खाटू से अखंड ज्योत व नई मूर्ति दूनी पहुंची,प्राण प्रतिष्ठा सहित विभिन्न कार्यक्रम होंगे।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। खाटू श्याम से दर्शन कराकर लाई गई बाबा श्याम की नई मूर्ति एवं अखंड ज्योत रविवार को दूनी पहुंची। यह मूर्ति कस्बे के नवनिर्मित श्री श्याम मंदिर में प्रतिष्ठित की जाएगी। फिलहाल मूर्ति को राजा रणछोड़ नाथ मंदिर में विराजमान किया है। श्री श्याम परिवार द्वारा भामाशाहों के सहयोग से दूनी नगरपालिका मुख्यालय पर आवां रोड पर खाटू श्याम मंदिर का निर्माण कराया गया है। इसमें मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 3 से 7 फरवरी तक आयोजित होगा। आचार्य ब्रज मोहन शर्मा के सानिध्य में 3 फरवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी।

संजय तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि उसके बाद 3 से 6 फरवरी तक नानी बाई का मायरा होगा तथा 7 फरवरी को विधिवत पूजा-अर्चना के साथ मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा और अखंड ज्योत की स्थापना होगी। इस अवसर पर भजन संध्या भी आयोजित होगी। जिसमें भजन पंडित अनिरुद्ध खंडेलवाल, गौतम शर्मा, राजूलाल खंडेलवाल (निवाई), अमित नामा (जयपुर), अक्षिता राजपूत (उज्जैन) सहित कई कलाकार खाटू श्याम के भजनों की प्रस्तुति देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *