लावारिस मिले मोबाइल को लौट कर दिया ईमानदारी का परिचय।

देवली :-(बृजेश भारद्वाज)। शहर के पेट्रोल पंप चौराहे पर स्थित राजश्री शेखावाटी बैटरी के स्टाफ ने डाक बंगले के गेट के बाहर मिले लावारिस मोबाइल को असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी का परिचय दिया है। राज श्री शेखावाटी बैटरी के ऑनर कृष्ण गोपाल शर्मा ने बताया कि स्टाफ कन्हैयालाल कोली को डाक बंगले के बाहर एक मोबाइल मिला। मोबाइल पर फोन आने पर मालिक को देवली बुलवाया गया। मोबाइल मालिक सीताराम मीणा पुत्र लक्ष्मी नारायण मीणा निवासी नयागांव बोरदा टोंक एवं उसके साथी रामावतार मीणा ने बताया कि वह टोंक से ईटुंदा के समीप देवनारायण मंदिर में रसोई लेकर गये थे। देवली पेट्रोल पंप चौराहे पर पेशाब करने गए, उसी दौरान मोबाइल गिर गया होगा। मोबाइल प्राप्त कर दोनों ने स्टाफ कन्हैयालाल कोली, मयंक कोली व संजय बैरवा की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *