* फर्जी केटेगरी के कुछ नेताओ ने शोभायात्राओं को बनाया वोटबैंक का पैरामीटर।
देवली :- (बृजेश भारद्वाज)। चेटीचंड उत्सव झूलेलाल जयंती शुक्रवार को सिंधी समाज में श्रद्धा एवं उल्लास पूर्वक देर शाम तक मनाई। शुक्रवार सुबह सिंधी समाज द्वारा भव्य वाहन रैली निकाली गई । पूज्य पंचायत के अध्यक्ष विनोद धर्मानी में बताया की जयंती पर आराध्य भगवान झूलेलाल के महिलाओं द्वारा गीत पजड़े गए गए ।वाहन रैली में डी जे की धुन पर महिलाओं पुरुषों बच्चों ने जमकर नाचते गाते दिखाई दिए। दोपहर को गुरु के लंगर का आयोजन हुआ देर शाम तक शहर के मुख्य बाजारों से शोभा यात्रा निकल गई। शोभा यात्रा का बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद द्वारा पुष्प वर्षा एवं जलपान द्वारा स्वागत किया गया।मधुर बैंड की धुनों के साथ-साथ सिंधी ढोल एवं डीजे के साथ ही पारंपरिक वेशभूषा में शामिल श्रद्धालुओं ने सभी का ध्यान आकर्षित किया ।युवा वर्ग में विशेष रूप से उत्साह दिखाई दिया एवं पूरे आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गो से होती हुई पवित्र बनास नदी के तट बोरडा गणेश जी पहुंची वहां समाज के सभी लोगों द्वारा पल्लव पाया गया एवं झूलेलाल की आरती उतार कर पवित्र ज्योत को पवित्र बनास में विसर्जित किया गया। सभी समाज लोगों ने एक दूसरे को बधाई देकर जयंती को मनाया। आजकल देखने मे आ रहा है कि कुछ फर्जी किस्म के नेता कम नोटंकि ज्यादा द्वारा सामाजिक कार्यक्रमो को वोटबैंक की राजनीति का अखाड़ा समझ लिया गया है। उनका ऐसा मानना है जिस समाज के बोट संबंधित नेता के नहीं है उनके सामाजिक शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा करने से क्या फायदा। अब ये तो आने वाला वक्त ही तय करेगा कि ऐसे फर्जी नेताओ को जनता किस पैमाने में सेट करना पसंद करेंगी।





