श्रीयादे जयन्ती के लिए विधायक को दिया निमंत्रण, पोस्टर विमोचन करवाया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री यादें प्रजापति सेवा समिति देवली एवं प्रजापति नवयुवक मण्डल देवली के तत्वाधान में आगामी 20 जनवरी 2026 माघ सुदी दोज, मंगलवार को छात्रावास में माँ श्रीयादे जन्मोंत्सव जयन्ती का गौरवपूर्ण आयोजन किया जा रहा है। प्रजापति समाज प्रदेश उपाध्यक्ष धनराज प्रजापत देवली गांव में बताया कि श्रीयादे माता जन्मोत्सव पर मुख्य अतिथि विधायक राजेंद्र गुर्जर को निमंत्रण दिया व पोस्टर विमोचन करवाया।

विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक गोपीचंद मीणा को भी निमंत्रण देकर समाज के लोगों द्वारा विधायक को बुलाने का आग्रह किया गया। इस मौके पर छात्रावास अध्यक्ष फूलचंद प्रजापत, कैलाश प्रजापत रामदेव प्रजापत खाना राम प्रजापत रामप्रसाद प्रजापत ओम प्रकाश प्रजापत राकेश प्रजापत रामलाल प्रजापत महावीर प्रजापत, संजय प्रजापत व समाज के कई गण मान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *