देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली के माल मोहल्ला निवासी व प्रदेश कांग्रेस सचिव माया सुवालका को राजस्थान कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत शीर्ष नेताओं की अनुशंसा पर अलवर जिले का सहप्रभारी मनोनीत किया। इसे लेकर पार्टी की ओर से मनोनयन पत्र जारी किया गया है। माया सुवालका कांग्रेस की सक्रिय महिला नेता है। उन्हें यह नई जिम्मेदारी संगठन की मजबूती के लिए मिली है।




