देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के सिरोही ग्राम में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय आवासीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुवात हुई जिसमें विधायक राजेंदर गुर्जर मुख्य भी उपस्थित रहे। देहात मंडल अध्यक्ष विनोद माहूर ने बताया कि प्रदेश एवं जिला भाजपा संघटन की योजना पर आज देवली देहात मण्डल का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर वीर तेजा संस्थान सिरोही ग्राम में आयोजित किया गया जिसमें प्रथम दिवस पर मुख्य वक्ता राजेन्द्र गुर्जर ने शिविर ओर केन्द्र ओर राज्य सरकार की विकास योजना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व के कारण आज भारत में दुनिया का डंका बज रहा है, ओर देश आज सुरक्षित हाथों में है ओर भारत की तरफ कोई आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर पाता है, गुर्जर ने बताया कि प्रदेश के मुखिया भजन लाल जी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम स्थापित किए जा रहे हैं, शिविर में जिला मंत्री बीना छामुनिया ने जनसंघ एवं भाजपा की स्थापना पर प्रकाश डाला, इसी प्रकार प्रधान बनवारी चौधरी ने केन्द्र ओर राज्य सरकार की विकास योजना पर प्रकाश डाला ओर आमजन को योजना को लाभ दिलवाने के लिए प्रेरित किया, देहात मण्डल प्रभारी पदम जैन बीजवाड़ ने प्रशिक्षण शिविर योजना के बारे में विस्तार से बताया शिविर में आईटी शेल के जिला प्रभारी लोकेश गुप्ता ने पार्टी में सोशल मीडिया ओर ऐआई की भूमिका उपस्थित कार्यकर्ताओं को विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण शिविर में बूथ अध्यक्ष, शक्ति केन्द्र प्रभारी, मंडल पदाधिकारी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





