देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। परिवहन विभाग द्वारा निजी बसों पर नाजायज तरीके से की जा रही अनैतिक दमन कारी कार्यवाही को रोकने हेतु गुरुवार को अजमेर प्राइवेट बस एसोशियसन द्वारा मुख्य मंत्री राजस्थान सरकार जयपुर के नाम जिला कलेक्टर एवम जिला परिवहन अधिकारी जिला अजमेर को ज्ञापन सौंपा गया है। ज्ञापन में बताया गया है कि परिवहन विभाग द्वारा निजी बसों पर की जा रही जप्ती की कार्यवाही रोकी जाए अगर कोई बस गलत तरीके से चल रही है तो उसका चालान कर रवाना किया जाए जिससे अन्य राज्यों से आने वाले टूरिस्टों यात्रीयो को परेशानी नहीं हो सके जबरन निजी बसों को गलत तरीके से जप्त कर ने से अन्य राज्यों में हमारे राज्य की साख गिरी रही है तथा टूरिस्ट का आना जाना बन्द हो गया है जब की हमारी सरकार राज्य में टूरिस्ट को बढ़ावा देने हेतु करोड़ो रुपये खर्च कर रही। वहीं परिवहन विभाग के अधिकारी द्वारा निजी बसों से नाजायज वसूली हेतु जप्ती की कार्यवाही कर रही है जिससे मनमाना जुर्बाना वसूल कर सके जिससे बाहर से आने वाले टूरिस्टों को महिला एवं बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है जब की एम. व्ही. एक्ट में एवं मोटर वाहन नियमों 130, व 140 में स्पष्ट लिखा हुआ है कि किसी भी वाहन के पास कोई भी एक कागजात मौजूद है तो वाहन को जप्त नहीं किया जाए बकाया कागजात 15 दिवस के अंदर दिखा सकता हैं इन नियमों की पालना कर वाई जाये।
यह कि हाल ही में केन्द्र सरकार द्वारा बस बॉडी कोड़ जो कि 152,153,119 लागू किया गया है इसको 31 मार्च 2026 के बाद बनने वाली बसों पर लागू किया जाए पूर्व में बनी बसों पर लागू नहीं किया जाये क्योंकि जो बसे पहले बन गई है उनको कैसे काटा पीटी करे संभव नहीं है क्योंकि यह बसे जब बनी थी तब इन्हीं अधिकारियों द्वारा रजिस्ट्रेशन की गई है अब पुरानी बसों में बदलाव करना सम्भव नहीं है। स्टेज कैरीज बसों से लगेज कैरियर नहीं हटाया जाए क्योंकि इन की ऊंचाई अन्य राज्यों में चलने वाली बर्सी से ऊंचाई में काफी कम होती है तथा टूरिस्ट बसों में लगेज कैरियर को हटाया जाता है तो डिग्गी को लंबा करने या आर पार डिग्गी रखने की परमिशन दी जाए जिससे ट्यूर में शामिल होने वाले यात्री अपने 15 से 25 दिन का सामान या अपने बेडिग बिस्तर साथ लेजा सके अन्यथा टूरिस्ट पूर्ण तरीके से समाप्त हो जाएगा जिससे किसी भी राज्य को मिलने वाले रेवेल्यू नहीं मिलेगा। एक तरफ तो हम कहते कि पधारी म्हारे देश दूसरी तरफ हमारे यहां के परिवहन विभाग के अधिकारियों द्वारा उनकी बसे जप्त करके अनैतिक तरीके से उनको नाजायज वसूली हेतु जप्ती कर परेशान किया जाता है जो कि कलही बर्दास्त योग्य नहीं है। अभी पूरे राज्य के जिलों में जब तक फिटनेस सेंटर पूर्ण तरीके से नहीं लगते हैं जब तक परिवहन कार्यालयो पर फिटनेस करना चालू रखना चाहिए जिससे पूरे राज्य में फिटनेस की समस्या का समाधान हो सके अन्यथा बिना फिटनेस के वाहन संचालित होने से आम जनता को किसी भी प्रकार होने वाली दुर्घटना से कोई भी क्लेम नहीं मिलेगा जिससे कि हमारी सरकार की बदनामी होगी तथा आम नागरिक को भारी हानि होगी।
अतः इन मांगों पर शीघ्र कार्यवाही करने की मांग की गई है साथ ही चेतावनी दी है कि अन्यथा मजबुर हो कर बस ऑपरेटर एसोसिएशन राजस्थान संघर्ष समिति आने वाली 23 फरवरी 2026 से भारी आंदोलन को अग्रसर होगी जिसकी तमाम जवाब दारी राज्य सरकार की होगी। देवली यूनियन की तरफ से देवली बस स्टैंड पर चक्का जाम कर ड्राइवर यूनियन में एकता दिखाई गई। विरोध करने वालों में गोविंद सिंह राठौड़, शिव शंभू, हरि वैष्णव, राजू मीणा, विजय मीणा, प्रकाश मीणा, शोभा सिंह, रामकिशन शर्मा और यूनियन के कई साथी मौजूद रहे।

