नवीन सत्र में नामांकन अभिवृद्धि हेतु प्रचार प्रसार शुरू।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली में आयोजित शाला विकास एवं प्रबंधन समिति की बैठक में नवीन सत्र में नामांकन अभिवृद्धि हेतु सभी का सहयोग लेते हुए घर- घर संपर्क कर दिनांक 23 मार्च 2026 तक अधिकाधिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाने हेतु प्रयास करने की श्रृंखला में आज ऑटो रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर प्रचार हेतु नगर पालिका क्षेत्र के सभी वार्ड एवं सभी समीपवर्ती क्षेत्रों हेतु रवाना किया गया l इस अवसर पर एसडीएमसी के सदस्य संजय सिंघल,जागरूक राजनेता जितेंद्र सिंह चौधरी, रमेश चंद्र जैन, कैलाश चंद पंचोली, अभिभावक सदस्य एवं विद्यालय के स्टाफ साथी उपस्थित रहे। इस बैठक में प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने नवीन सत्र हेतु अपनी कार्य योजना प्रस्तुत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *