देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान (विद्यालय शिक्षा) जिला टोंक द्वारा मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चांदली (टोंक) में पर्यावरण सरंक्षण को लेकर एक शिक्षक –एक वृक्ष अभियान का भव्य शुभारम्भ महेश शर्मा,संभाग संगठन मंत्री अजमेर संभाग द्वारा पोधारोपण करके किया गया। जिला मंत्री भंवर लाल वैष्णव ने बताया की अभियान के तहत पांच पोधे लगाकर सम्पूर्ण जिले में इस अभियान की शुरुआत की गई । जिलाध्यक्ष दिनेश चन्द्र कुर्मी ने वृक्षारोपण के महत्त्व पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पोधे लगाने पर जोर दिया। संभाग संयुक्त मंत्री जगदीश लाल गुर्जर ने इस जलवायु परिवर्तन के विकट काल में जिले के सभी शिक्षकों को अपने –अपने विद्यालय में पौधे लगाकर उनके वृक्ष बनने तक देखभाल करने हेतु प्रेरित किया | टोंक जिले में शैक्षिक महासंघ के 7500 सदस्य एक शिक्षक-एक वृक्ष अभियान के तहत एक पौधा लगाकर उसका पोषण करते हुए इतनी ही संख्या में आने वाले समय में वृक्ष तैयार करेंगे ताकि प्राकृतिक संतुलन बना रहे । इस अवसर पर वरिष्ठ कार्यकर्ता दिनेश सिंह नरुका , जिला महिला संगठन मंत्री संगीता सिंह, जिला कोषाध्यक्ष विमल कुमार विजय, जिला मंत्री शाहपुरा संजीव शर्मा , जिला उपाध्यक्ष विनोद कुमार जैन,खंड देवली के अध्यक्ष नवीन गौत्तम , निवाई के सुवा लाल मीणा, देवली खंड से सभाध्यक्ष द्वारका प्रसाद मेघवंशी, खंड उपाध्यक्ष भगत सिंह मीणा,स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य चन्द्र प्रकाश माहेश्वरी, शंकर लाल सोनी(प्राध्यापक प्रतिनिधि ),अक्षय पत्रिया,किशन लाल मीणा , रामप्रसाद प्रजापति, द्वारका प्रजापति, भूपेंद्र सिंह सहित कई कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।





