रवि की रोशनी में चमकेगा राज.उप जिला चिकित्सालय देवली,प्रभारी बदले।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली के राजकीय उप जिला अस्पताल में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए नए प्रभारी की नियुक्ति की गई है। निदेशक जन स्वास्थ्य चिकित्सा एवं सेवाएं डॉ. रवि प्रकाश शर्मा ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार देवली उप जिला अस्पताल में वरिष्ठ विशेषज्ञ मेडिसिन के पद पर कार्यरत डॉ. रविराज सिंह चांदावत को पदोन्नत करते हुए प्रमुख चिकित्सा अधिकारी (PMO) नियुक्त किया गया है। विभाग ने उन्हें सामान्य वित्त लेखा नियम तीन के अंतर्गत अग्रिम आदेशों तक आहरण एवं वितरण की शक्तियां भी प्रदान की हैं। डॉ. रविराज अब निवर्तमान प्रभारी अधिकारी डॉ. राजकुमार गुप्ता का स्थान लेंगे और अस्पताल की प्रशासनिक कमान संभालेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *