देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। पश्चिम बंगाल और असम में भाजपा की जीत के बाद देवली में जश्न का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर जमकर नृत्य किया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। देवली भाजपा शहर युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज शर्मा ने इस जीत को सनातन की जीत बताया। इस अवसर पर भगवान गुरु कृपा संस्थान के संस्थापक पंडित मुकेश गौतम के सानिध्य में विद्वान पंडितों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रों के साथ जय श्रीराम, जय भाजपा व भारत माता की जय जयकार के नारे लगाए गये। वही भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा पश्चिम बंगाल, असम, पांडुचेरी विधानसभा चुनाव में मिली ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे चलाकर एवं एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस अवसर पर शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, महामंत्री उमाशंकर खूंटेटा, प्रमोद मंगल,आशीष पंचोली, उपाध्यक्ष दिनेश जैन, राकेश ओसवाल,शिवराज साहू,किशन बेरवा,रजनीश दीपक,नीरज जैन, भंवर लाल शर्मा, रमेश चाष्टा,अजय पाल सिंह, शेखर मंडल, सुनील ग्वाला सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।






