पीएम श्री स्कूल दूनी में बाल मेला और अंतरविद्यालय प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
मेले में बालवाटिका के छात्र एवं प्रतियोगिता में यूसीईओ के छात्र छात्राओं ने लिया भाग।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के दूनी तहसील मुख्यालय स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को पूर्व प्राथमिक कक्षाओं वालवाटिका में शैक्षणिक मेले का एवं शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा क्षेत्र के विद्यालयों की अंतरविद्यालय प्रतियोगिताओ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी मधु सेन व संध्या किरण सेन ने बताया कि नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष अर्चना देवी बलाई के मुख्य आतिथ्य एवं शहरी संकुल प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य कैलाश वर्मा की अध्यक्षता में मेला एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन समारोह के रूप में किया गया। छात्र छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों व कार्यक्रमो में अपनी अपनी स्टॉल्स लगाकर प्रस्तुतियां दी। मेले में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं के नर्सरी,एलकेजी,यूकेजी के छात्र छात्राओं ने खेल-खेल में सीखो पर अनेक गतिविधियां आयोजित की। अंतर स्कूल प्रतियोगिता में प्रभारी मनीषा जैन एवं संतरा बाई बैरवा ने क्षेत्र के स्कूलों के बीच निबंध प्रतियोगिता,खेल प्रतियोगिता, गणित विज्ञान ओलंपियाड, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कहानी सुनाओ प्रतियोगिता, कविता सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूलों के छात्र-छात्राओं को टिफिन बोतल पेन कॉपी आदि पारितोषिक प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। यहां उल्लेख में है कि पीएम श्री योजना अंतर्गत विद्यालय में अनेक इनोवेशन के कार्यक्रम विभागीय गाइडलाइन अनुसार किया जा रहे हैं।इस अवसर पर समाजसेवी योगेन्द्र बलाई, शिक्षाविद् सेवानिवृत्ति प्राध्यापक संतोष शर्मा,उपप्रधानाचार्य शांतिलाल शर्मा,पीएम प्रभारी सुरेन्द्र सिंह नरुका, कंजर बस्ती स्कूल के 6 प्रधानाध्यापक सोपाल गुर्जर दुर्गापुरा स्कूल के प्रधानाध्यापक आशा मीणा, देवपुरा स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रियंका गौतम विद्यालय के महावीर प्रसाद बडगुर्जर,राजेश कुम्हार गिरधारी लाल शर्मा,लादू लाल मीणा,पूजा सेन,ललिता पारीक आदि उपस्थित थे।







